नौकरी का सपना दिखाकर ठगी, पीड़ित को एसपी जनदर्शन में मिला न्याय, आरोपी गिरफ्तार..

शेयर करें...

बिलासपुर/ बेरोजगार को नौकरी का सपना दिखाकर उसे धोखा देने का मामला सामने आया है,जहां बेरोजगार डी एन रवि जो सरकंडा का रहने वाला हैं उससे रोजगार का सपना दिखाकर 1 लाख 10 हजार की धोखाधड़ी की गई,दरसअल डी एन रवि का परिचित ऋषिकेश कुमार रेलवे कर्मचारी हैं जो वर्तमान में बिहार में पोस्टेड हैं, रवि और ऋषिकेश बातचीत के दौरान ऋषिकेश ने रवि को नौकरी लगवाने के झांसा दिया और झांसे में लेकर उससे 1 लाख 10 हजार रुपये ले लिए,काफी दिन बीत जाने के बाद जब रवि की नौकरी नही लगी तो उसने अपने पैसे वापस मांगे जिसके बाद ऋषिकेश ने उसे घुमाना शुरू कर दिया। अपने आपको ठगा हुआ पाकर इस मामले की शिकायत रवि ने एसपी जनदर्शन में की। जहां सरकंडा थाने से जांच शुरू हुई,थाना प्रभारी परिवेश तिवारी ने मामला दर्जकर आरोपी रेलवे कर्मचारी ऋषिकेश कुमार को हिरासत में लेकर बिलासपुर लाई जहां पूछताछ में ऋषिकेश ने अपना जुर्म कबूल कर लिया।

Join WhatsApp Group Click Here

उच्च अधिकारियों से शिकायत आई काम

इस मामले में फिर एक बात निकलकर सामने आई हैं कि अपने ही अपनो को किस कदर रुपयों के लिए ठग लेते हैं ठग ये भी नही देखते की सामने वाले कि आर्थिक स्थिति कैसी है बहरहाल इस मामले से एक बात साफ है कि उच्च अधिकारियों से शिकायत के बाद फरियादियो का काम होता है…

Scroll to Top