निर्माणाधीन मकान के लिए लाए रेत में निकला नरमुंड, पुलिस न जताया शमशान घाट के नरमुंड होने की आशंका..

शेयर करें...

दुर्ग// दुर्ग में एक निर्माणाधीन भवन के लिए लाई गई रेत से नरमुंड निकला है। रेत अनलोड करते समय जैसे ही मजदूरों को नरमुंड दिखा वहां हड़कंप मच गया। इसके बाद मामले की जानकारी मोहन नगर पुलिस को दी गई। पुलिस ने नरमुंड को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

Join WhatsApp Group Click Here

मोहन नगर टीआई जितेंद्र वर्मा ने बताया कि चार दिन पहले कातुलबोर्ड क्षेत्र में एक भवन का निर्माण किया जा रहा है। उसके लिए धमतरी से रेत को मंगवाया गया था। जब हाईवा रेत को अनलोड कर रहा था तो उसमें से एक मानव कंकाल की मुंडी निकली। जैसे ही काम कर रहे लोगों ने नरमुंड देखा सभी वहां से भाग खड़े हुए। सूचना मिलते ही जांच अधिकारी को मौके पर भेजा गया तो नरमुंड कई साल पुराना था।

श्मशान घाट का नरमुंड होने की आशंका

टीआई ने बताया कि जांच करने पर पता चला की जो रेत आई थी वह धमतरी के लिलहर घाट से लाई गई थी। उस रेत घाट के नजदीक ही श्मशान घाट है। इससे प्रारंभिक जांच में ऐसा पाया जा रहा है कि यह नरमुंड उस व्यक्ति का है जिसको श्मशान घाट में दफनाया गया होगा या फिर नदी में लाश बहाने के बाद वह बहकर घाट में आई और बालू में दबी रह गई। कई साल बाद जेसीबी से रेत निकालने के दौरान वह बालू के साथ यहां आ गया।

Scroll to Top