शेयर करें...
रायपुर// छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रदेश के विभिन्न निगमों, मंडलों, अभिकरण, बोर्ड और प्राधिकरण में मनोनीत अध्यक्षों और उपाध्यक्षों को कैबिनेट मंत्री और राज्य मंत्री का दर्जा प्रदान किया है। जारी आदेश में प्रदेश के 13 अध्यक्षों को कैबिनेट मंत्री का दर्ज दिया गया है और 1 अध्यक्ष और 2 उपाध्यक्षों को राज्य मंत्री का दर्जा प्रदान किया गया है।
चार विधायको को मिला कैबिनेट मंत्री का दर्जा…
सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से जारी आदेश के मुताबिक, रायपुर उत्तर के विधायक और छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल के अध्यक्ष कुलदीप सिंह जुनेजा को कैबिनेट मंत्री का दर्जा मिला है। दुर्ग शहर से कांग्रेस विधायक और राज्य भंडारगृह निगम के अध्यक्ष अरुण वाेरा भी कैबिनेट मंत्री का दर्जा दिया गया है। वन विकास निगम के अध्यक्ष और बसना विधायक देवेंद्र बहादुर सिंह का दर्जा भी कैबिनेट मंत्री दर्जा दिया गया है। नारायणपुर विधायक और छत्तीसगढ़ हस्तशिल्प विकास बोर्ड के अध्यक्ष चंदन कश्यप को राज्य मंत्री का दर्जा दर्जा दिया गया है।
प्रदेश कांग्रेस के पदाधिकारियों का भी बढ़ा कद…
प्रदेश कांग्रेस के कोषाध्यक्ष और सरकार में नागरिक आपूर्ति निगम के अध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल को कैबिनेट मंत्री का दर्जा दिया गया है। प्रदेश उपाध्यक्ष और खनिज विकास निगम के अध्यक्ष गिरीश देवांगन और कांग्रेस संचार विभाग के प्रमुख व पाठ्य पुस्तक निगम के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी भी कैबिनेट मंत्री का दर्जा दिया गया है।
इन नेताओं काे अब कैबिनेट मंत्री का दर्जा..
क्रेडा के अध्यक्ष मिथिलेश स्वर्णकार, श्रम कल्याण मंडल के अध्यक्ष शफी अहमद, खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड के अध्यक्ष राजेंद्र तिवारी, रायपुर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष सुभाष धुप्पड़, मछुआ बोर्ड के अध्यक्ष एमआर निषाद, अन्त्यावसायी सहकारी वित्त एवं विकास निगम के अध्यक्ष धनेश पाटिला और छत्तीसगढ़ औषधीय पादप बोर्ड के अध्यक्ष बालकृष्ण पाठक।
तीन नेताओं को राज्य मंत्री का दर्जा…
हस्तशिल्प विकास बोर्ड के अध्यक्ष चंदन कश्यप, राज्य अनुसूचित जाति आयोग की उपाध्यक्ष पद्मा मनहर और अन्त्यावसायी सहकारी वित्त निगम की उपाध्यक्ष नीता लोधी को राज्य मंत्री का दर्जा मिला है।




You must be logged in to post a comment.