नाबालिग का 2 महीने तक करता रहा शारीरिक शोषण, गर्भवती होने पर हुआ मामले का खुलासा, आरोपी युवक गिरफ्तार…

शेयर करें...

कोरबा// जिले के उरगा पुलिस ने नाबालिक को बहला फुसला कर शारीरिक शोषण करने वाले आरोपी गिरफ़्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी का नाम अभिषेक मरावी पिता राजू सिंह उम्र 20 वर्ष निवासी कूदरीखार ज़िला कोरबा का निवासी है।

Join WhatsApp Group Click Here

मिली जानकारी के मुताबिक प्रार्थिया ने उरगा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराया कि उसकी नाबालिक लड़की के साथ आरोपी अभिषेक मरावी ने बहला फुसलाकर दो माह से शारीरिक सम्बंध बना रहा था जिससे वह गर्भवती हो गई। प्राप्त रिपोर्ट के आधार पर आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 371/2021 धारा 376 ipc, 06 पोस्को एक्ट क़ायम कर आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।

उपरोक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक विजय चेलक, उनि रहस लाल डहरिया, प्र. आ. अवधेश यादव, आ . तस्लीम आरिफ़, गोवर्धन टाइगर और राहुल की सराहनीय भूमिका रही।

Scroll to Top