नशीली कैप्सूल बेचने वाले को पकड़ा पुलिस ने, आरोपी से 2014 प्रतिबंधित कैप्सूल, नगदी रकम व मोबाइल जब्त..

शेयर करें...

रायगढ़// एसपी अभिषेक मीना के निर्देशन पर नशा माफियों पर जिला पुलिस द्वारा नकेल कसने मुहिम तेज कर दी गई है। एक तरफ पुलिस द्वारा दिगर प्रांत से आने वाले गांजा पर लगातार कार्यवाही की जा रही है, वहीं अवैध शराब व अन्य मादक पदार्थों के विक्रय/संगहण पर भी पुलिस की निगाह बनी हुई है। इसी कड़ी में तमनार निरीक्षक एल पी पटेल द्वारा नशीली कैप्सूल बेचने वाले युवक को पकड़ा गया है।

Join WhatsApp Group Click Here

दरअसल सोमवार को तमनार पुलिस को मुखबिर से सूचना मिला कि एक दिगर प्रांत का युवक तमनार व आसपास के क्षेत्र में युवाओं को नशीली कैप्सूल बेचता है और आज भी वह प्रतिबंधित कैप्सूल Spasmo proxivon plus की बड़ी खेप मंगवाकर ग्राम सलिहाभांठा में अपने मकान में रखा है। सूचना पर थाना प्रभारी तमनार द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराकर उनके दिशा निर्देशन पर अपने स्टाफ के साथ योजनाबद्ध तरीके से देर शाम सलिहाभांठा चौंक के पास मुखबिर द्वारा बताये गये मकान में रेड कार्रवाई किया गया। मकान में उपस्थित मिला व्यक्ति अपना नाम भावेश बनिक बताया। संदेही को रेड कार्रवाई की जानकारी देकर पुलिस पार्टी द्वारा विधिवत मकान की तलाशी ली गई, तलाशी में एक प्लास्टिक बोरी के अंदर 14 नग पैकेट भरा हुआ प्रतिबंधित नशीली कैप्सुल Spasmo proxivon plus (₹25,200) मिला। प्रतिबंधित नशीली कैप्सुल Spasmo proxivon plus की पहचान होने पर संदेही से प्रतिबंधित कैप्सूल रखने का प्रयोजन पूछने पर संदेही अवैध रूप से ‍बिक्री करना स्वीकार किया, ‍जिसके कब्जे से कैप्सूल की बिक्री रकम ₹8,000 रूपये एवं एक मोबाईल कीमती ₹12,000 जप्त किया गया।

आरोपी भावेश बनिक पिता श्याम लाल बनिक उम्र 55 वर्ष सा0 नल्डूगढी थाना बागदाह जिला 24 परगना पश्चिम बंगाल हा.मु. सलिहाभांठा थाना तमनार जिला रायगढ़ के विरूद्ध थाना तमनार में धारा 21 B NDPS ACT की कार्रवाई की गई आरोपी द्वारा नशीली कैप्सूल की खेप कहां से लाया गया और क्षेत्र में किसे सप्लाई करता था इस संबंध में थाना प्रभारी तमनार द्वारा जानकारी जुटाई जा रही है।

कार्रवाई में थाना प्रभारी तमनार निरीक्षक एलपी पटेल, प्रधान आरक्षक उमाशंकर धृतांत, आरक्षक अरविंद पटनायक, कौशल वस्त्रकार, किशोर कुल्लू की अहम भूमिका रही।

Scroll to Top