शेयर करें...
रायगढ़(आकाश, मनोज)// आगामी नवरात्रि को लेकर आज थाना परिसर में सरिया नगर पंचायत के दुर्गा उत्सव समितियो की बैठक रखी गई थी जिसमे कोरोना महामारी को ध्यान में रखते हुए आपसी सहमति से यह निर्णय लिया गया कि इस नवरात्रि दुर्गा उत्सव समितियों द्वारा माता की मूर्ति स्थापित नही की जाएगी उसके स्थान पर मंच पर जोत मात्र ही जलाया जाएगा।

बता दें कि इस वर्ष 17 अक्टूबर से नवरात्र की शुरुवात हो रही है जिसको लेकर जिला प्रशासन द्वारा पूर्व में ही आदेश जारी करते हुए दिशा निर्देश जारी किया गया था। जिसके परिपालन में जिले के सभी थाना क्षेत्रों में दुर्गा उत्सव समिति और मंदिर ट्रस्टियो की शांति समिति बैठक बुलाकर नवरात्र में माता की पूजा अर्चना को लेकर चर्चा किया गया। वहीं आज सरिया थाना में हुए बैठक में विभिन्न मुद्दों पर चर्चा करते हुए यह निर्णय लिया गया है। आज हुए इस बैठक में थाना प्रभारी सरिया के साथ नगर के दुर्ग उत्सव समिति, मंदिर ट्रस्टी सहित नगर के पत्रकार मौजूद रहे।




You must be logged in to post a comment.