दोस्त निकले गद्दार : तार चोरी करने की बनाई योजना फिर विद्युत प्रवाहित तार काटने दोस्त को चढ़ाया खंभे पर, करंट की चपेट में हुई मौत तो शव को दफनाया जंगल में… फिर..??

शेयर करें...

रायगढ़// जिले के घरघोड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत दोस्तो की गद्दारी का मामला सामने आया है। जिसमे कुछ दोस्तों ने तार चोरी की योजना बनाई। इसी दौरान जब एक दोस्त करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। जिसके बाद उन्ही दोस्तों ने गद्दारी करते हुए मृतक दोस्त के घर वालों को सूचना देने की शव को जंगल के में ही दफना दिया।

Join WhatsApp Group Click Here

मिली जानकारी के अनुसार घरघोड़ा पुलिस द्वारा गुम इंसान की जांच पर गुम युवक का शव जंगल खर्रीपतरा जंगल घरघोडी से बरामद किया। जांच पर तार चोरी करने गये मृतक के साथ गये उनके साथ‍ियों की भूमिका संदिग्ध पाई गई जो विद्युत प्रभावित तार की चोरी करते समय जान जाने का खतरा जाने हुये मृतक को खम्भे में चढ़ाये हुये थे तथा उसकी मौत होने पर अपराध को छिपाने के उद्देश्य से शव को जंगल में दफना दिये थे। तीनों आरोपियों को घरघोड़ा पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 31 अगस्त को फुल कुमारी सिदार ने थाना में गुमसुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसमे उसके द्वारा बताया गया कि 29 अगस्त को राम सिंह सिदार गांव के परदेशी पटेल, तिलक राम सिदार और त्रिलोचन राठिया के साथ दुल्हा पहाड करील तोडने गया था, जो वापस नहीं आया है। आस-पास खोजबीन किया गया पर पता नही चला। रिपोर्ट पर गुम इंसान कायम कर पता तलाश में लिया गया।

थाना प्रभारी घरघोड़ा निरीक्षक अमित सिंह के नेतृत्व में गुम इंसान -राम सिंह सिदार पिता दिरिप सिंह सिदार उम्र 33 वर्ष निवासी बेलडीपा घरघोडी का पता तलाश किया गया। गुम इंसान के साथ गये संदेही उसके दोस्त परदेशी, त्रिलोचन, तिलक से बारीकी से पुछताछ करने पर बताये कि लांबडांड के पास विस्तारित रेल्वे लाईन ट्रेक के खम्भा में लगे रेल्वे विद्युत तार को चोरी करने का योजना बनाये और राम सिंह को रेल्वे विद्युत प्रवाहित तार को काटने खम्भा में चढाये, राम सिंह तार को कोटते समय बिजली करेंट के चपेट में आने पर झुलस कर नीचे गिरा जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। आरोपियों द्वारा मृतक के शव को उठाकर खर्रीपतरा जंगल घरघोडी में लाकर गढढे में दफना दिये। आरोपियों के निशानदेही पर मृतक राम सिंह के शव को बरामद किया गया।

घटना के संबंध में दिनांक 06 सितम्बर को धारा 304, 201, 34 IPC का अपराध दर्ज कर आरोपीगण परदेशी पटेल, त्रिलोचन राठिया, तिलक राम सिधार निवासी सभी ग्राम घरघोड़ी थाना घरघोड़ा को गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया।

Scroll to Top