दुष्कर्म का आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तार, शादी का झांसा देकर कई बार किया दुष्कर्म, माँ-बाप के साथ घर में भी रखा, फिर किया इनकार..

शेयर करें...

रायगढ़/ दुष्कर्म का आरोपी युवक केस दर्ज होने के 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार हुआ है। युवक ने युवती को शादी का वादा कर कई बार शारीरिक संबंध बनाया था। बाद में युवती को अपने मां-बाप के साथ अपने घर पर भी रहा था। इसके बावजूद उसने शादी करने से इंकार कर दिया। इसके बाद पीड़ित ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कराया था। मामला घरघोड़ा थाना क्षेत्र का है।

Join WhatsApp Group Click Here

पुलिस ने बताया आरोपी युवक अमरजीत सोनी(20) रायगढ़ में किराए के मकान में रहता था। इसी दौरान उसकी मुलाकात युवती से हुई थी। दोनों के बीच प्रेम प्रसंग शुरू हो गया था और अगस्त महीने में दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ गई थीं। इस बात का फायदा उठाकर अमरीजत युवती के साथ रायगढ़ में किराए के मकान में संबंध बनाता था। एक दिन वह युवती को छोड़कर अपने घर घरघोड़ा भाग गया था।

इधर, जब युवती को इस बात का पता चला तब युवती भी अमरजीत के घर घरघोड़ा पहुंच गई। तब अमरजीत ने युवती को अपने मां-बाप के साथ घरघोड़ा स्थित घर में रख लिया और उसे विश्वास दिलाया कि वह युवती से जरूर शादी करेगा। मगर कुछ दिन बीतने के बाद अमरजीत फिर यह कहना लगा कि वह युवती से शादी नहीं करेगा। युवती ने अमरजीत को कई बार समझाया फिर भी उसने एक न सुनी और साफ इंकार कर दिया। इसी बात से परेशान होकर युवती ने 20 अक्टूबर को अमरजीत के खिलाफ थाने में केस दर्ज कराया था। जिसके बाद पुुलिस ने आरोपी युवक को गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया है।

Scroll to Top