दुर्घटना: सरकारी वाहन सूमो और कार में जबरदस्त भिड़ंत, 3 की मौत, 2 गभीर रूप से घायल..

शेयर करें...

केशकाल/ शासकीय सूमो और कार के बीच जबरदस्त भिड़ंत हो गई, जिसमें 3 लोगों की मौत हो गई, 2 की हालत गंभीर है. हादसे में कार चालक की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं अन्य दो युवकों ने अस्पताल ले जाते वक्त दम तोड़ दिया. इसके अलावा सूमो में सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फरस गांव में इलाज जारी है. घटना एनएच-30 में आंवरभाठा गांव के पास हुई.

Join WhatsApp Group Click Here

जानकारी के मुताबिक केशकाल निवासी रज्जू पांडेय उम्र 45 वर्ष, संतोष पाटिल उम्र 38 वर्ष व अनिल सिन्हा उम्र 40 वर्ष, ये तीनों कार क्रमांक सीजी 04 डीई 5000 में नारायणपुर से केशकाल की ओर आ रहे थे. वहीं वन विभाग के दो कर्मचारी सूमो वाहन में रायपुर से कोंडागांव की ओर जा रहे थे. तभी रात लगभग 10 बजे केशकाल ब्लॉक अंतर्गत ग्राम आंवरभाठा के पास दोनों वाहनों की आमने सामने जोरदार भिड़ंत हो गई. दुर्घटना इतनी जबरदस्त थी, कि दोनों वाहनों के परखच्चे उड़ गए, कार चालक रज्जू पांडेय की मौके पर ही मौत हो गई.

Scroll to Top