दिनदहाड़े महिला से 2 लाख रुपये की लूट, बाइकर्स गिरोह के 2 सदस्यों ने दिया वारदात को अंजाम, पुलिस को लूटेरो की खुली चुनौती..

शेयर करें...

महासमुंद// छत्तीसगढ़ में बाइकर्स गिरोह का आतंक खत्म होने का नाम ही नही ले रहा है। ताजा मामला महासमुंद से सामने आ रहा है, यहां बाइकर्स गिरोह के 2 बाइक सवार युवकों ने महिला समूह की सदस्यों से 2 लाख रुपये की लूट कर फरार हो गए। दिनदहाड़े लूट की ये वारदात बसना थाना क्षेत्र की बताई जा रही है।

Join WhatsApp Group Click Here

पुलिस के मुताबिक गरीब नवाज महिला समूह की 3 सदस्य आज पंजाब नेशनल बैंक से 2 लाख रुपये लोन लेकर निकली थी, तभी जनपद पंचायत चौक के पास बाइक सवार 2 युवकों ने हीना बेगम के हाथ से रुपयों से भरा थैला लूट कर फरार हो गए। महिलाए मदद के लिए चिल्लाती तब तक लुटेरे मौके से रफू चक्कर हो गए। पीड़ित महिला की रिपोर्ट पर पुलिस बाइकर्स गिरोह के सदस्यों की तलाश कर रहे है।

बसना थानाप्रभारी लेखराम ठाकुर ने बताया कि महिलाएं 2 लाख रुपये बैंक से लोन लेकर निकली थी, तभी कुछ दूरी पर बाइक सवाई 2 युवकों ने इस लूट की वारदात को अंजाम दिया है।पुलिस CCTV फूटेज के आधार पर लूटेरो की पतासाजी कर रही है।

Scroll to Top