दर्री पुलिस की बड़ी कामयाबी, 24 घण्टे में सुलझाया अधेड़ की हत्या की गुत्थी, आरोपी नशेड़ी युवक गिरफ्तार..

शेयर करें...

कोरबा/ दर्री पुलिस ने अधेड़ महिला के अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझा ली है. महज 24 घंटे भीतर आरोपी युवक को पुलिस ने दबोच लिया. आदतन नसेड़ी युवक ने इस घटना को अंजाम दिया था। हथियार के साथ युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया.

Join WhatsApp Group Click Here

जानकारी के अनुसार दर्री बस्ती निवासी 24 वर्षीय युवक समीर कुमार हिंडोरे ने घटना को अंजाम दिया था. बता दे कि दर्री थाना अंतर्गत दर्री बस्ती के पीछे नीलगिरी के जंगल में स्थित झाड़ियो में दो दिन पहले एक अधेड़ महिला का शव निर्वस्त्र मिला था। इसकी जानकारी महिला के सौतेले पुत्र ने दर्री पुलिस को दी थी।पुलिस ने इस मामले में दर्री बस्ती में रहने वाले समीर कुमार हिंडोरे को पकड़ कर पूछताछ किया। कड़ाई से पूछताछ करने पर उसने पुलिस को बताया कि नशे की अवस्था मे वह अधेड़ महिला से दुष्कर्म की कोशिश कर रहा था। इस दौरान महिला ने विरोध किया ।जिसके बाद उसने सीमेंट के पिलहर से उसके सिर पर ताबड़तोड़ वार कर उसकी हत्या कर दी , और शव को झाड़ी में फेंक दिया ।पुलिस ने इस मामले में आरोपी युवक के खिलाफ हत्या का अपराध पंजीबद्ध कर मामला दर्ज कर लिया है।

Scroll to Top