दर्दनाक सड़क हादसा : तेज रफ्तार ट्रेक्टर पलटने से 4 लोगों की मौत, 19 ग्रामीण घायल..

शेयर करें...

दंतेवाड़ा // छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर के पलटने से 4 लोगों की मौत हो गई, जबकि 19 ग्रामीण घायल हैं, जिसमें से 5 लोग गंभीर रूप से जख्मी हैं। जिन्हें इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। घटना कटेकल्याण थाना क्षेत्र के तेलम टेटम गांव का है।

Join WhatsApp Group Click Here

बताया जा रहा है कि बड़ी संख्या में ग्रामीण ट्रैक्टर में सवार होकर कटेकल्याण की ओर आदिवासी दिवस मनाने जा रहे थे, तभी ट्रैक्टर टेटम एवं तेलम गांव के बीच अनियंत्रित होकर खेतनुमा डबरी में पलट गई। ट्रैक्टर में 23 लोग सवार थे। हादसा इतना भयावह था कि ग्रामीण ट्रैक्टर के नीचे दब गए। जिससे 4 ग्रामीणों की मौके पर ही मौत हो गई। मरने वालों में नाबालिग भी शामिल हैं।

वहीं इस हादसे में 19 ग्रामीण घायल हुए हैं। जिसमें से 5 व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। सभी घायलों को डीआरजी के जवानों ने कटेकल्याण सीएचसी अस्पताल में भर्ती करवाया है, जहां सभी का इलाज चल रहा है। घटना की वजह चालक की लापरवाही बताई जा रही है। मृतकों की पहचान कोसा (35 वर्ष), दसई कवासी (16 वर्ष), दिनेश मरकाम (9 वर्ष) और फूके कवासी (40 वर्ष) के रूप में हुई है।

Scroll to Top