शेयर करें...
राजगढ़// कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन ब्लॉक इकाई पुसौर द्वारा तृतीय चरण के निश्चित कालीन पांच दिवसीय कलम बन्द काम बन्द आंदोलन के दूसरे दिन मंगलवार को पुसौर के तहसील कार्यलय के सामने में भारी संख्या में एकत्रित होकर अधिकारी कर्मचारी शंख नाद के साथ आगाज किया गया। कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के आंदोलन में लिपिक वर्गीय संघ, शिक्षक संघ, पटवारी संघ, भृत्य संघ, राजपत्रित अधिकारी संघ, वन कर्मचारी संघ, स्वास्थ्य कर्मचारी संघ, सचिव संघ, महिला एवं बाल विकास पर्यवेक्षक संघ, आर एम ए एसोसियेशन, स्वास्थ्य संयोजक संघ, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी व निर्माण विभाग डिप्लोमा अभियंता संघ सम्मिलित हुए।
अधिकारी कर्मचारी फेडरेशन के उप प्रान्त अध्यक्ष दिनेश पटेल ने कहा कि यह हम सब की व्यक्तिगत लड़ाई है हमें डी ए एवं गृह भाड़ा भत्ता का नुक़सान हो रहा है यह कर्मचारियों के अस्तित्व की लड़ाई है। इसमें नुक़सान सभी कर्मचारियों का हो रहा है। आंदोलन को विफल करने हेतु पूरी ताकत से प्रयास किया जा रहा है। लेकिन हमे इस आंदोलन को पूरी एकता से सफल करना है। इस आंदोलन को अपना आंदोलन समझना है।
विदित हो की केंद्र अपने कर्मचारियों को 34 प्रतिशत महंगाई भत्ता दे रही है जबकि राज्य शासन 22 प्रतिशत दे रही है जो कि अन्याय है और मौलिक अधिकार का हनन भी। आज महंगाई अपने चरम पर पहुंच गई है लेकिन हमें 3 पूर्व का ही डी ए प्राप्त हो रहा है।
फेडरेशन के उप प्रान्त अध्यक्ष दिनेश पटेल ने कहा कि लगभग सभी राज्यों ने अपने के अपने कर्मचारियों के लिए 34 प्रतिशत महंगाई भत्ता की घोषणा की है। किन्तु छत्तीसगढ़ राज्य ही घोषणा नहीं किया यह समझ से परे है। जबकि बढ़ती हुई महंगाई का आकलन कर उसी अनुपात में डी ए देना नियम में एक अनिवार्य तत्व है।
फेडरेशन के उपप्रान्तअध्यक्ष ने कहा कि आंदोलन का आज आगाज हो चुका है हमें पुरजोर तरीके से अपना विरोध प्रदर्शन करना है हम सफल होंगे। तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ के अरविन्द पटेल ने कहा कि द्वितीय एवं तृतीय चरण के आंदोलन के पश्चात भी हमारी मांगे पूर्ण नहीं हुई इस कारण हमें आज तृतीय चरण के आंदोलन हेतु बाध्य होना पड़ा यदि इसके पश्चात भी हमारी मांगे पूर्ण नहीं हुई तो हमें चतुर्थ चरण के आंदोलन हेतु बाध्य होना पड़ेगा।
26जुलाई के आंदोलन में सभी संगठनों के पदाधिकारी सदस्य अपनी जायज मांगो के लिए हुंकार भरे। इनमे से छ. ग. कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन से उप प्रान्त अध्यक्ष दिनेश पटेल तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ के अरविन्द पटेल, प्रधान पाठककल्याण संघ के पंकज विश्वाल, लिपिक वर्गीय संघ के रवि यादव,संयुक्त शिक्षक संघ से महिपाल दास महंत, छ. ग. सहायक शिक्षक फेडरेशन से विजेंद्र चौहान, adeo संघ से अमित कुमार ग्रायकर, ite संघ से तुलाराम पटेल, क़ृषि अधिकारी संघ से k.d भारद्वाज , क़ृषि स्नातक संघ से हितेंद्र साहू, अभियंता संघ से ए. के. निराला, पटवारी संघ से सुधीर पंडा, पशु चिकित्सा संघ से चतुर्भुज गुप्ता, लघु वेतन कर्मचारी संघ से गोकुल चौहान, पंचायत सचिव संघ, करारोपण अधि. संघ, प्रिंसिपल से गुणमणि भोय, अमरबेलि केरकेट्टा, सनत कुमार पटेल कौशल मिश्रा एवं सभी प्रभारी एवं प्रिंसिपल उपस्तित रहे। फेडरेशन के इस मंच मे अनियमित कर्मचारी ज्योति श्रीवास्तव भी उपस्थिति दी और इस मंच मे दिनेश पटेल ने अनियमित कर्मचारियों के समर्थन मे अनियमित कर्मचारियों को नियमिती करने के लिए सरकार से जोर दिया गया। मंच संचालक़ मुरली गुप्ता कार्यकारी ब्लॉक अध्यक्ष संयुक्त शिक्षक संघ , ब्लॉक अध्यक्ष छ. ग. सहा. शिक्षक फेडरेशन के राजेश किसान, कार्यकारी ब्लॉक अध्यक्ष भुवनेश्वर सिदार, विनोद सिदार एवं उक्त जानकारी जिला मिडिया प्रभारी छ. ग. सहा. शिक्षक फेडरेशन से एस. कुमार सारथी से प्राप्त हुआ।