तहसीलदार पर जानलेवा हमला, गाड़ी में की तोड़फोड़, भागकर बचाई जान, गौठान का निरीक्षण करने के दौरान हमलावरों ने वारदात को दिया अंजाम..

शेयर करें...

रायगढ़/ सारंगढ़ नायब तहसीलदार बंदेराम भगत पर हुआ जानलेवा हमला बाल बाल बचा तहसीदार । दरअसल तहसीलदार पूरी टीम के साथ गौठान निर्माण के लिए ग्राम भद्रा पहुंचे थे। जहाँ पहले से जमीन में कब्जा किए लोगों ने गाली गलौच करते हुए उनके गाड़ी में तोड़फोड़ किया गई फिर तहसीलदार पर हाथा पाई करने लगे जिस पर पुलिस ने 9 लोगों के खिलाफ नामजद मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है।

Join WhatsApp Group Click Here

घटना सारंगढ़ के कोसीर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत भद्रा का है, जहां पर छत्तीसगढ़ सरकार के योजना नरवा, गरवा, घुरवा, बाड़ी के तहत एक शासकीय जमीन को प्रस्तावित कर उस जगह पर गौठान निर्माण किया जाना है। उस जगह का निरीक्षण व चिन्हांकित करने के लिए सारंगढ़ नायब तहसीलदार बन्दे राम भगत एवं पटवारी गांव के सरपंच प्रतिनिधि व अन्य ग्रामीण के साथ उस जगह पर गए।

जहां पर गौठान व बाड़ी बनना है। इस दौरान उस जमीन पर पिछले कई वर्षों से खेती करने वाले बाबूलाल व उनके साथ में गांव के कई लोग वहां पहुंचे और तहसीलदार से नोक झोंक गाली गलौज शुरू कर दिया। नायब तहसीलदार के गाड़ी में तोड़फोड़ किया गया और जानलेवा हमला कर दिए।

जिसके बाद नायब तहसीलदार जैसे तैसे करके अपने साथियों के साथ जान बचाकर वहां से भागे वही इस हमला में भद्रा सरपंच पति के साथ भी मारपीट किया गया है जिसकी रिपोर्ट पर कोसीर पुलिस कार्यवाही करते हुए 9 लोगो के खिलाफ नामजद मामला दर्ज कर कुछ लोगो को गिरफ्तार किया गया है जबकि कुछ लोग अब भी फरार है जिनकी तलाश जारी है।

Scroll to Top