डेढ़ करोड़ से ज्यादा मूल्य की गांजा का तस्करी करते दो आरोपियों को पकड़ा पुलिस ने… पढ़ें खबर…

शेयर करें...

महासमुंद// महासमुंद पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने 1 करोड़ 62 लाख का गांजा जब्त किया है। पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा है। दोनों आरोपी राजस्थान के रहने वाले बताए जा रहे हैं।

Join WhatsApp Group Click Here

महासमुंद जिले के थाना कोमाखान की पुलिस टीम द्वारा उड़ीसा की ओर से आ रही एक ट्रक जिसका नंबर राजस्थान पासिंग बताया गया है को फारेस्ट नाका टेमरी के पास रोका गया, वाहन में 2 व्यक्ति सवार थे जिनसे पूछताछ करने पर खाली कैरेट के बीच 26 बोरियों में 165 पैकेट खाकी रंग की झिल्ली में अवैध मादक पदार्थ गांजा लिपटा हुआ मिला। दोनों व्यक्तियों से पूछताछ करने पर उसमें खालीद पिता इस्माइल और जाकिर हुसैन पिता शौकत अली दोनों अलवर राजस्थान के रहना बताएं। आरोपियों ने पुलिस को पूछताछ के दौरान बताया कि उड़ीसा के भवानीपटना से दिल्ली तक गांजा की आपूर्ति उनके द्वारा की जा रही थी आरोपियों के कब्जे से 8 कुंटल 10 किलो गांजा जप्त किया गया है जिसकी बाजार में मूल्य एक करोड़ बासठ लाख रूपये बताई गई है। आरोपियों के विरुद्ध नारकोटिक्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर जेल दाखिल किया गया है.

बता दें कि पड़ोसी राज्य उड़ीसा से छत्तीसगढ़ होते हुए देश के अन्य राज्यों तक गांजा की तस्करी लगातार की जाती है जिसके रोकथाम के लिए महासमुंद जिला पुलिस द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रही है।

Scroll to Top