शेयर करें...
बिल्हा // आज दिनांक 10जुलाई 2022को डीएवी गोढी द्वारा 19 प्रकार के प्लास्टिक जो सिंगिल यूज से संबंधित है उस पर लगे प्रतिबंध के पक्ष में एक विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया। जिसमें स्कूल के प्राचार्य एस एन पाण्डेय सह सभी शिक्षक शिक्षिका एवं बिल्हा के सामाजिक कार्यकर्ता व गणमान्य नागरिकों के द्वारा बिल्हा नगर पंचायत के प्रत्येक दुकानों पर जा जाकर विनम्र प्रार्थना की गई , कि सिंगल यूज प्लास्टिक समाज के लिए एक खतरा बनता जा रहा है जिसका बंद होना सामाजिक हित में बहुत ही जरूरी है। यह आधुनिक समय वर्तमान समय में प्लास्टिक की दुनिया कही जाने लगी है। जिधर देखो उधर प्लास्टिक ही प्लास्टिक दिखाई देता है। इसलिए केंद्र सरकार के आदेशानुसार एक जुलाई से 19 प्रकार के सिंगल यूज प्लास्टिक पर बैन लगाया गया है ।इसी के लिए स्कूल के द्वारा विशेष अभियान शुरू कर जन जागरूकता अभियान चलाया गया है। इस अभियान में बिल्हा के आम नागरिक, सामाजिक कार्यकर्ता व अन्य गणमान्य नागरिकों तथा मीडियाकर्मियों का सहयोग सराहनीय रहा। इस दिशा में विद्यालय के सभी शिक्षक शिक्षिकाओं के द्वारा बिल्हा नगर पंचायत के एक एक दुकान व नागरिकों तथा व्यापारियों से निवेदन किया गया कि वे सरकार के द्वारा उठाये गए क़दम का हिस्सा बन कर इसके प्रतिपालन में सहयोग करें। जिन उपयोग किए जाने वाले 19 प्रकार के प्लास्टिक पर प्रतिबंध लगे हैं उनके नाम इस प्रकार हैं – बैन हुई वस्तुओं में थर्माकोल से बनी प्लेट , कप , गिलास , सिगरेट पैकेट की फिल्म , प्लास्टिक के झंडे , कटलरी जैसे कांटे , चम्मच , चाकू , पुआल , ट्रे , मिठाई के बक्सों पर लपेटी जाने वाली फिल्म , निमंत्रण कार्ड , गुब्बारे की छड़ें और आइसक्रीम पर लगने वाली स्टिक , क्रीम , कैंडी स्टिक और 100 माइक्रोन से कम के बैनर शामिल हैं। उपर्युक्त नामों की एक-एक प्रति भी प्रत्येक दुकानों व आम नागरिकों जानकारी हेतु दी गई।



