डबल मर्डर से दहला क्षेत्र : अंधविश्वास के के चलते भैया भाभी को उतारा मौत के घाट, कुल्हाड़ी से वार कर दिया वारदात को अंजाम, आरोपी पति-पत्नी गिरफ्तार..

शेयर करें...

जशपुर// छत्तीसगढ़ के जशपुर में अंधविश्वास के चलते शुक्रवार शाम एक युवक ने अपने बड़े भाई और भाभी को कुल्हाड़ी से वार कर मार डाला। उसे संदेह था कि दंपती जादू-टोना करते हैं। हत्या के बाद युवक की पत्नी रात में थाने पहुंची गई। पुलिस से कहा कि दो लोगों की हत्या करके आ रही हूं। उनके शव गांव में पड़े हैं। सूचना मिलने पर पुलिस गांव पहुंची और शव बरामद किए। पुलिस ने फिलहाल पति-पत्नी को हिरासत में ले लिया है। मामला सन्ना थान क्षेत्र का है।

Join WhatsApp Group Click Here

जानकारी के मुताबिक, ग्राम पंचायत डोभ निवासी बुधमन भगत अपनी पत्नी लुंदरी बाई के साथ रहता है। पड़ोस में ही उसके बड़े भाई मधनु राम और गंगोत्री बाई रहते थे। आरोप है कि बुधमन शाम करीब 5 बजे अपने भाई के घर पहुंचा और उस पर कुल्हाड़ी से वार कर दिया। उसकी भाभी गंगोत्री शोर मचाते बचने के लिए बाहर भागी। इस पर बाड़ी में बुधमन ने उसके ऊपर भी कुल्हाड़ी से वार कर दिया। मधनु और गंगोत्री की मौके पर मौत हो गई। पुलिस का कहना है कि वारदात में लुंदरी बाई भी शामिल है।

लुंदरी बाई देर रात थाने पहुंची और पुलिस से कहा कि वह दो लोगों की हत्या करके आई है। पहले तो पुलिस को यकीन नहीं हुआ, फिर फोर्स को रात में ही गांव के लिए रवाना किया गया। रात काफी होने के कारण मकान को सील कर दिया गया। अगले दिन फिर पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया। लुंदरी बाई ने पुलिस को बताया कि उसके जेठ-जेठानी जादू-टोना करते थे। उन दोनों से उसे खतरा था, इसलिए कुल्हाड़ी से मार दिया है।

पुलिस ने आरोपी पति-पत्नी को हिरासत में ले लिया है। सन्ना थाना प्रभारी ने बताया कि आगे की जांच की जा रही है। हत्या के पीछे पारिवारिक विवाद का पता चल रहा है। हालांकि, ग्रामीण जादू-टोने की भी बात कह रहे हैं। इस पर जांच की जा रही है। बताया जा रहा है कि कुछ समय पहले महिला के बच्चे की मौत हो गई थी। उसे संदेह था कि दोनों ने उसे मारा है। मौके पर पहुंचे एसपी विजय अग्रवाल ने भी लोगों से पूछताछ की और उन्हें अंधविश्वास से दूर रहने को कहा।

Scroll to Top