शेयर करें...
रायगढ़// जिले के लैलूंगा क्षेत्र से बड़ी खबर निकलकर आ रही है। मिली जानकारी के मुताबिक बीती रात लैलूँगा के बड़े व्यापारी मदन मित्तल और उनकी पत्नि की अज्ञात बदमाशों ने हत्या कर दी। इतना ही नही ये बदमाश लाखों के जेवरात और नकदी रुपये भी घर से लेकर भाग गए।
स्थानीय सूत्रों की माने तो बदमाश राईस मिलर व्यापारी मदन मित्तल के घर मे चोरी की नीयत से घुसे थे और कहीं चोर पहचान में न आ जाये इसलिए चोरों ने मदन मित्तल और उनकी पत्नि की हत्या कर दी। घटना रात लगभग 1 बजे के आसपास की बताई जा रही। वहीं प्राप्त सूचना पर लैलूँगा थाना पुलिस सहित पुलिस महकमे के बड़े अधिकारी मौके पर सुबह पहुचे और अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मामला पंजीबध्द कर गए पूरे घटनाक्रम की जांच कर रहे है।
लैलूँगा थाना प्रभारी ने बताया कि घटना की जाँच चल रही है। स्पेशल जाँच टीम को बुलाया गया है जब तक जाँच पूरी नहीं हो जाती तबतक इस बारे में कुछ नहीं कहा जा सकता। मामले की बारीकी से जाँच की जा रही है।

