ट्राफिक जवान ने दिखाई दरियादिली : ओडिशा से बाबाधाम दर्शन करने आई बच्ची बिछड़ी परिजन से, श्रद्धालुओ की भीड़ में खोज मिलाया परिवार से..

शेयर करें...

रायगढ़// जिले के पुलिस विभाग का मानवीय चेहरा एकबार फिर देखने को मिली है। जिसमे ट्राफिक पुलिस के हेड कॉन्स्टेबल ने परिजनों से बिछड़ी ओडिशा की बच्ची को उसके परिवार से मिलाया है।

Join WhatsApp Group Click Here

आपको बता दें कि सावन के अंतिम सोमवार को जिले तथा आसपास जिलों के श्रृद्धालु बड़ी संख्या में बाबाधाम कोसमनारा दर्शन के लिये आते हैं। चूंकि यह सोमवार सावन का आखरी सोमवार थी इसीलिए काफी संख्या में श्रृद्धालु जलाभिषेक, दर्शन और पूजा-पाठ करने पहुँचे हुये थे। इसी के साथ ही सीमावर्ती राज्य ओड़िसा के बेलपहाड़ से शेख नासिर का परिवार भी कोसमनारा सत्यनारायण बाबा के दर्शन के लिये आया था।

इसी बीच शाम को शेख नासिर की 8 साल की बेटी तहरीन भीड़ में अपने माता-पिता से बिछड़ गई और ट्राफिक पुलिस के हेड कांसटेबल रिखीराम दुबे को रोती हुई ‍मिली। बच्ची से पूछने पर उसने अपना नाम व बेलपहाड़ के गोहाडेरा की रहने वाली बताई। जिसके बाद माता-पिता के पास पहुंचाने का दिलासा देकर हेड कांसटेबल ने उस बच्ची को पेट्रोलिंग वाहन में बिठाया और पुलिस कन्ट्रोल रूम को वायरलेस पर गुम बच्ची के मिलने का पाइंट दिया साथ ही बाबाधाम परिसर में ड्यूटी में तैनात जवानों को बच्ची के परिजनों को तलाश करने निर्देशित किया। इसी बीच गुम बच्ची के परिजन भी उसकी खोजबीन कर रहे थे। जैसे-तैसे उनकी मुलाकात ट्राफिक हेड कांस्टेबल रिखीराम दुबे से हुई तब जाकर उन्होंने बच्ची को सकुशल उसके माता पिता के सुपुर्द किया।

Scroll to Top