टीकाकरण के विषय मे चलाया जा रहा जागरूकता अभियान, जिला पंचायत सभापति वसील्लाह शेख ने विभिन्न पंचायत का किया दौरा..

शेयर करें...

मुंगेली// जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 10 के ग्राम पंचायत अमोरा, अमलीकापा,भिलाई, बरदुली, कंचनपुर,बरछा, जेवरा, मोतिमपुर में महिला एवं बाल विकास एवं स्वास्थ्य विभाग के साथ जिला पंचायत सभापति वसील्लाह शेख द्वारा विभिन्न पंचायत के टीकाकरण सेंटर में जाकर के लोगों को कोविड टीकाकरण के लिए जागरूक किया गया।

Join WhatsApp Group Click Here

जानकारी देते हुए बबलू ने आगे कहा की ग्राम के अधिक से अधिक लोगो का टीकाकरण हो और इस अभियान को सफल बनाया जा सके, इसके लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने ग्रामीणों से कहा कि कोरोना महामारी के चलते बहुत सारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा था उससे आप सभी वाकिफ है और इस तरह की स्थिति दुबारा न आए इसलिए सभी को कोविड-19 का दूसरा डोज लगवाना अति आवश्यक है ताकि आने वाले समय में इस तरह कोविड-19 जैसे महामारी बीमारी से बचा जा सके।

Scroll to Top