शेयर करें...
रायपुर/ राजधानी में सराफा कारोबारी के दुकान में बड़ी चोरी हुई है. सदर बाजार स्थित नगीना जेम्स से अज्ञात चोरों ने 3 करोड़ रुपए के जेवर पार कर दिए हैं. मामले की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंचकर ज्वेलर्स दुकान की मुआयना कर रही है. साथ ही साइबर की टीम भी मौके पर मौजूद है.
Join WhatsApp Group
Click Here
दुकान मालिक ने अपने नौकर पर ही चोरी करने का शक जताया है. बता दें कि नगीना जेम्स सदर बाजार के मध्य स्थित नाहटा मार्केट में है. पुलिस मामले की विस्तृत विवेचना में जुट गई है.

