शेयर करें...
दुर्ग/ भिलाई क्षेत्र के अलग–अलग स्थानों से जुआ और सट्टा खेलते पुलिस ने 69 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस को मंगलवार को सूचना मिली कि अलग–अलग स्थानों में कुछ लोगों की ओर से सट्टा खिलाया जा रहा है एवं जुआ भी खेला जा रहा है। इस पर पुलिस ने टीम गठित कर रवाना किया।
मुखबिर से प्राप्त सूचनाओं के आधार पर पुलिस टीम ने क्षेत्र के अलग–अलग स्थानों में कार्रवाई करते हुए 69 प्रकरण दर्ज कर 69 आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से नगदी 1,01,531 रुपए जब्त कर थाना जामुल, अमलेश्वर एवं चौकी जेवरा सिरसा, थाना पुरानी भिलाई, खुर्सीपार, छावनी, सुपेला, भिलाई भट्टी, भिलाई नगर, दुर्ग, मोहन नगर, वैशाली नगर, उतई, नंदनी, बोरी, चौकी पदमनाभपुर, अंजोरा और स्मृति नगर में अपराध पंजीबद्ध किया है। पुलिस ने सभी आरोपियों के विरूद्ध अग्रिम कार्रवाई किया।

