जान से मारने की धमकी देकर छोटे भाई की पत्नी से दुष्कर्म, आरोपी जेठ गिरफ्तार..

शेयर करें...

रायपुर// आरंग थाना क्षेत्र के ग्राम काकदेही में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। जहां एक जेठ अपने बहु को जान से मारने की धमकी देकर पिछले 8 महीने से दुष्कर्म कर रहा था। थाना क्षेत्र के ग्राम कागदेही के एक 22 वर्षीया महिला के द्वारा अपने जेठ के खिलाफ दुष्कर्म की शिकायत आरंग थाने में दर्ज कराई गई है।

इस मामले में आरंग पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पीड़ित महिला की शादी 3 साल पहले गांव के ही युवक से हुई थी, जो अपने ससुराल में संयुक्त परिवार में रहती है। पीड़िता के अनुसार उसका जेठ उसको गंदी नियत से देखता था, घर मे जब पति नहीं रहता तब वह उसको डरा धमकाकर उसके साथ ज़बरदस्ती करता था। इस दौरान जेठ पीड़ित को जान से मारने की धमकी देकर उसके साथ लगभग 8 महीनों तक दुष्कर्म करता रहा। जिसके बाद पीड़ित महिला ने अपनी आपबीती पति और परिवार वालो को बताई जिसके बाद पीड़िता ने आरंग थाना में आरोपी जेठ के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।

पीड़ित महिला की शिकायत पर आरंग पुलिस ने आरोपी जेठ के विरुद्ध धारा 376, 450, 506 के तहत अपराध दर्ज करके गिरफ्तार कर डॉक्टरी मुलाहिजा करवाकर उसे आगे की कार्रवाई के लिए न्यायालय भेज दिया गया है।

Scroll to Top