जांजगीर के मेहुल झांझडिया ने IIT की परीक्षा में ऑल इंडिया लेवल पर हासिल की सफलता..

शेयर करें...

जांजगीर-चाम्पा// नगर पालिका जांजगीर नैला के पार्षद एवं युवा समाजसेवी सुधीर झांझडिया के पुत्र मेहुल झांझडिया ने आईआईटी की ऑल इंडिया परीक्षा में 2711 वा स्थान प्राप्त कर पूरे शहर को गौरवन्नित किया है। मेहुल की इस सफलता पर लोगों ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की है।

Join WhatsApp Group Click Here

बता दें कि मेहुल झांझडिया नैला-जांजगीर के वरिष्ठ भाजपा नेता एवं सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जांजगीर के प्रबंधकारिणी के अध्यक्ष अरुण झांझड़िया के पोते हैं। मेहुल झंझडिया बचपन से ही काफी मेधावी एवं होनहार है तथा उसने अपनी सफलता का श्रेय अपने परिवार जनों, गुरुजनों को देते हुए कहा है कि कड़ी मेहनत एवं अनुशासन से ही सदैव सफलता मिलती है। मेहुल के इस चयन होने पर नैला जांजगीर के भी लोगों ने प्रसन्नता व्यक्त की है। मेहुल के पिता पार्षद सुधीर झांझड़िया ने कहा है कि मेहुल बचपन से ही काफी मेधावी तथा होनहार हैं एवं उसने अपनी कड़ी मेहनत से यह सफलता अर्जित की है। आगे की पढ़ाई वो मुम्बई से करेंगे।

Scroll to Top