शेयर करें...
रायगढ़ / लैलूंगा थाने में एक युवक पर महिला पुलिस कर्मी से दुष्कर्म करने का मामला दर्ज किया गया है। आरोपी युवक ने पहले शादी का झांसा देकर संबंध बनाया, फिर मुकर गया। अपराध दर्ज होने के बाद पुलिस आरोपी की पतासाजी करने में लगी हुई है।
जानकारी के मुताबिक कोड़ासिया निवासी किशन जनपद कार्यालय में कर्मचारी है। महिला पुलिस कर्मी से उसके कुछ सालों से संबंध थे। आरोपी युवक ने महिला पुलिस कर्मी की नौकरी लगने में मदद करने के बहाने पास आया था। आरोपी युवक महिला के घर आने-जाने लगा था। युवक ने अचानक महिला से झगड़ा शुरू कर दिया। इसके बाद उसके रंग-रूप खराब होने का हवाला देकर संबंध रखने से मना कर दिया।
महिला को गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी भी देने लगा। महिला ने आरोपी युवक के विरुद्ध लैलूंगा थाने में पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत मिलने पर पुलिस ने आरोपी युवक के विरुद्ध 294, 506, 376 के तहत मामला दर्ज किया है।