शेयर करें...
रायगढ़/ यह पूरा मामला तमनार थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पेलमा की है। जहां पारिवारिक विवाद के वजह से छोटे भाई ने खुद के बड़े भाई को कुल्हाड़ी से वार कर मौत के घाट उतार दिया । घटना बुधवार शाम की बताई जा रही है सूचना के बाद तमनार पुलिस द्वारा मौके पर पहुंच शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक मृतक मनबोध राठिया उम्र 65 वर्ष घर के बरामदे में बांस को काटकर टोकरी (झहुआ) बनाने का काम कर रहा था तभी मृतक के छोटे भाई सोनसाय राठिया उम्र 55 वर्ष ने आकर बगल में रखे कुल्हाड़ी से गले में ताबड़तोड़ वार करते हुए हत्या कर दिया । प्राप्त जानकारी के अनुसार परिवार में जमीन को लेकर कुछ विवाद चल रहा था और आरोपी कुछ दिनों से मानसिक रूप से अस्वस्थ चल रहा है। जिससे इस घटना को आरोपी ने अंजाम दिया। वही पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कार्यवाई की जा रही है।

