शेयर करें...
रायपुर/ राजधानी में एक पुलिस आरक्षक पर एक छात्रा से छेड़छाड़ का आरोप लगा है। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी आरक्षक को गिरफ्तार कर लिया है।
Join WhatsApp Group
Click Here
पुलिस के मुताबिक आरोपी आरक्षक दिगेश्वर सरकार के खिलाफ टेमरी गांव की रहने वाली एक 22 वर्षीय छात्रा की शिकायत पर छेड़छाड़ का मामला दर्ज किया है। बताया जा रहा है कि आरोपी आरक्षक रायपुर पुलिस लाइन में पदस्थ है और टेमरी गांव का ही रहने वाला है। फिलहाल माना थाना पुलिस ने आरोपी आरक्षक दिगेश्वर सरकार को गिरफ्तार कर लिया है।

