शेयर करें...
रायपुर/ कोरोना संक्रमण की रफ्तार थमने के बाद अब छत्तीसगढ़ में विधानसभा के मानसून सत्र की तैयारी होने लगी है। बताया जा रहा है कि विधानसभा का मानसून सत्र 26 जुलाई से शुरू हो सकता है। यह सत्र पांच दिनों का हो सकता है। हालांकि इस संबंध में अभी विधानसभा सचिवालय से कोई निर्देश नहीं जारी किया गया है, लेकिन जल्द ही अधिसूचना जारी हो सकती है।
Join WhatsApp Group
Click Here
बता दें छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र 12 दिन पहले ही स्थगित कर दिया गया था। इस दौरान सदन में कई विधायक कोरोना संक्रमित भी पाए गए थे। हालांकि बजट सत्र के दौरान कोरोना गाइडलाइन का पालन किया गया था और इस बार भी कोविड के नियमों का विशेष ध्यान रखा जाएगा।


