शेयर करें...
बेमेतरा// प्रदेश में कोरोना का कहर जारी है। वहीं आज नवागढ़ क्षेत्र के विधायक और संसदीय सचिव गुरुदयाल सिंह कोविड संक्रमित पाए गए हैं। विधायक गुरुदयाल सिंह बंजारे के साथ उनके निकटतम चार पारिवारिक सदस्य और क़रीब चार PSO भी कोविड संक्रमित में शामिल हैं।
Join WhatsApp Group
Click Here

मिली जानकारी के अनुसार संसदीय सचिव गुरुदयाल सिंह बंजारे के माता पिता, छोटे भाई और बहू तथा उनका पुत्र कोविड संक्रमित पाए गए हैं। फ़िलहाल सभी को होम आईसोलेट किया गया है।
बता दें कि प्रदेश में कल 2100 कोरोना मरीजों की पहचान की गई है और वहीं 711 मरीज स्वस्थ होने उपरांत डिस्चार्ज किये गए है। बुलेटिन के अनुसार 380 लोगों की कोरोना से जान जा चूँकि है।



You must be logged in to post a comment.