शेयर करें...
भानुप्रतापपुर(जे पी अग्रवाल)// छत्तीसगढ़ शासन वन विभाग के द्वारा राज्य का प्रथम मियावकी तकनीक से विकसित मिनी फारेस्ट का उद्घाटन समारोह बुधवार को मुख्य अतिथि मनोज सिंह मंडावी विधायक भानुप्रतापपुर एवं विधानसभा उपाध्यक्ष के द्वारा किया गया। साथ ही सभी अतिथियों द्वारा पौधे रोपित किये गए है।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि मनोज सिंह मंडावी ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि बिना वृक्ष के जीवन एवं पानी नही है। जंगल नही तो हमारा वंशज भी नही रहेगा। प्रत्येक पंचायत में विधायक निधि से 08 टेंट एवं 50 कुर्सी देने की घोषणा की है। वही महिलाओं को फ़िल्टर एवं दो युवकों को सांप पकड़ने का कीट वितरण किया गया।

स्वागत उदबोधन के दौरान डीएफओ मनीष कश्यप ने मियावकी विधि से रोपित प्लांटेशन को महानगरों के लिए कारगर बताया है। क्योंकि इस पद्धति के तहत सीमित भूमि व कम समय में मिनी फारेस्ट बनाया जा सकता है। इसी उद्देश्य से ही पूर्व वन मंडल कार्यालय के डिपो में मियावकी पद्धति से प्लांट तैयार कर इसकी शुरुआत की गई है। इस प्लांटेशन के तहत जंगलो में पाए जाने वाले 20 से अधिक प्रजातियो जिसमे सागौन, शीशम, कुल्लू, हर्रा बाहेर, मुंडी, कोअमलता, करंज, बीजा, आंवला, शिशु, महुआ, बेल, बांस, बेर, जामुन, चार, गरुण, साल, इत्यादि पौधे रोपित किये गए। वही शासन के महत्वकांक्षी योजनाओ का लाभ ग्रामीण वनवासियों को मिलने कि बात कही गई।
इस अवसर पर कार्यक्रम में प्रमुख रूप से सुनील बबला पाढ़ी अध्यक्ष नगर पंचायत भानुप्रतापपुर, जनकनंदन कश्यप उपाध्यक्ष छग किसान कांग्रेस, बीरेंद्र सिंह ठाकुर अध्यक्ष ब्लाक कांग्रेस कमेटी भानुप्रतापपुर, बृजवत्ती मरकाम अध्यक्ष व सुनाराम तेता उपाध्यक्ष जनपद पंचायत भानुप्रतापपुर एवं राजकुमार ठाकुर अध्यक्ष जनभागीदारी समिति शासकीय महाविद्यालय भानुप्रतापपुर उपस्थित रहे। कार्यक्रम का आभार एसडीओ फूल सिंह, मंच संचालन ढाल चंद साहू के द्वारा किया गया। कार्यक्रम में वन विभाग के रेंजर देवलाल दुग्गा, दिलीप सिन्हा, ठाकुर अंतागढ़ एवं मुकेश नेताम सहित कर्मचारी एवं आम नागरिक उपस्थित रहे।



You must be logged in to post a comment.