छत्तीसगढ़ में नए साल के जश्न में लग सकता है कोरोना का ग्रहण, प्रशासनिक अधिकारियों के बैठक में लिया जा सकता है फैसला..

शेयर करें...

रायपुर/ कोरोना वायरस के चलते 2020 के सभी तीज-त्यौहार तो फीके पड़ ही गए, अब क्रिसमस के साथ-साथ नए साल का उत्सव भी इसके चलके खटाई में पड़ते नजर आ रहे हैं. देश के कुछ राज्यों ने पहले ही नए साल के जश्न पर ब्रेक लगा दिया है. संभावना है कि छत्तीसगढ़ में नए साल के जश्न पर बैन का डंडा पड़ सकता है.
 
दरअसल आज राजधानी रायपुर में प्रशासनिक अधिकारियों की बैठक होने वाली है. इस बैठक में इसी मसले पर निर्णय लिया जाएगा. कयास लगाए जा रहे हैं कि न्यू ईयर के जश्न पर प्रशासन बैन लगा सकती है. बैठक में इसे लेकर गाइडलाइन भी जारी किए जाएंगे. साथ ही क्रिसमस फेस्ट को लेकर भी एक दायरा सीमित किया जा सकता है. फैसला भले ही रायपुर जिले के लिए होगा, लेकिन अन्य जिलों में भी इसका असर हो सकता है. आशंका है कि नए साल में इस बार पटाखें जलाने के लिए रात 10 बजे तक का ही समय दिया जाएगा. इस मौके पर डीजे, लाउडस्पीकर पर भी बैन लग सकता है.

Join WhatsApp Group Click Here

इन राज्यों में जश्न पर बैन

महाराष्ट्र : कोरोना वायरस की रोकथाम में उद्धव ठाकरे सरकार ने क्रिसमस और नए साल में आने वाले आगंतुकों और पार्टी में जाने वाले लोगों की आवाजाही पर प्रतिबंध लगा दिया है. वहीं, सरकार के इस फैसले से पहले से कोरोना की मार झेल रहा मार्केट बुरी तरह प्रभावित होता नजर आ रहा है. महाराष्ट्र सरकार की ओर जारी दिशा निर्देश के अनुसार 22 दिसंबर से 5 जनवरी के बीच दुकानें या अन्य प्रतिष्ठान देर रात तक नहीं खुल सकेंगी. राज्य में नाइट कर्फ्यू रात को 11 बजे से सुबह 6 बजे तक रहेगा.
 
तमिलनाडु : महाराष्ट्र की तर्ज पर तमिलनाडु ने भी कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के लिए कई सख्त कदम उठाए हैं. राज्य सरकार ने 31 दिसंबर की रात और एक जनवरी, 2021 को समुद्र तटों, होटलों, क्लब और रिसॉर्ट्स में आयोजित होने वाली नए साल की पार्टियों पर पूरी तरह से रोक लगा दी है. सरकार के फरमान के बाद अब 31 दिसंबर और एक जनवरी को समुद्र तटों पर एंट्री नहीं मिल सकेगी. इसके साथ ही समुद्र तट के पास रेस्टोरेंट, होटल और क्लब रिसोर्ट में भी प्रवेश की अनुमति नहीं होगी.

गुजरात:कोरोना वायरस के फैलाव को रोकने के लिए गुजरात सरकार ने अहमदाबाद में नाइट कर्फ्यू लागू कर दिया है. इसके साथ ही नए साल के जश्न में 31 दिसंबर को कोई पार्टी नहीं हो सकेगी. गुजरात पुलिस के अनुसार 31 दिसंबर को होने वाले सभी कार्यक्रमों पर रोक लगा दी गई है. इसके साथ ही इस दौरान पुलिस के जवान सिविल वर्दी में रहकर लोगों की निगरानी भी करेंगे. जिसने भी नियम तोड़ा, उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी.

Scroll to Top