छत्तीसगढ़ में एक बार फिर बारिश की चेतावनी, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट..

शेयर करें...

रायपुर// छत्तीसगढ़ के सीमावर्ती इलाकों में एक बार फिर मौसम ​में बदलाव हुआ है। पेंड्रा से लगे अमरकंटक इलाके में शनिवार दोपहर से बारिश हो रही है। वहीं, पेंड्रा जिले के भी कुछ हिस्सों में बारिश हो रही है। बारिश के चलते इलाके में घना कोहरा भी छाया हुआ है और तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। वहीं, दूसरी ओर मौसम विभाग ने छत्तीसगढ़ में एक बार फिर बारिश की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश और ओले गिरने की संभावना है।

Join WhatsApp Group Click Here

मौसम विभाग की माने तो पश्चिम विक्षोभ और ऊपरी हवाओं के चक्रवात के असर से प्रदेश में बारिश और ओले गिरने की संभावना है। इसे लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने रायपुर, बिलासपुर और सरगुजा संभाग में मध्यम बारिश की संभावना जताई है। वहीं दक्षिण पूर्वी नमी युक्त हवाओं के कारण ज्यादातर जगहों के तापमान में वृद्धि हुई है।

Scroll to Top