छत्तीसगढ़ के CM भूपेश बघेल ने दी प्रदेशवासियों को नुआखाई पर्व की बधाई..

शेयर करें...

रायपुर// खेती किसानी से जुड़ी किसानों का मुख्य पर्व नुआखाई उड़ीसा सहित छत्तीसगढ़ में भी बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस मौके पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ट्वीट कर प्रदेशवासियों को बधाई दी।

Join WhatsApp Group Click Here

नुआखाई पर्व विशेष रूप से खेती किसानी से जुड़े लोगों का विशेष पर्व होता है। जिसमे नई फसल के आगमन पर नए चावल को धरती माता एवं भगवान के चरणों मे चढ़ाया जाता है जिसके बाद अच्छी फसल की कामना करते हुए घर के मुखिया के हाथों से उस चावल को अन्य सदस्यों को खिलाया जाता है। इसके साथ ही अपने बड़ो का आशीर्वाद भी लिया जाता है। यह पर्व एकता और भाईचारे के प्रतीक के रूप में मनाया जाता है। वही ग्रामीण अंचलों में इस दिन भोजली का भी विसर्जन किया जाता है। इस पर्व का विशेष तौर पर मान्यता होती है और ग्रामीण अंचलों में मुख्यतः हर वर्ष बेसबरी से इंतजार किया जाता है। वहीं नौकरी या काम से घर से दूर रहने वाले लोग इस पर्व में शामिल होने के लिए आते है और एकसाथ नुअखाई को मानते है।

Scroll to Top