छत्तीसगढ़ के नए डीजीपी बने अशोक जुनेजा, राज्य सरकार ने जारी किया आदेश, नए दायित्व के लिए CM बघेल ने दी बधाई व शुभकामनाएं..

शेयर करें...

रायपुर// छत्तीसगढ़ शासन द्वारा अशोक जुनेजा, भापुसे (1989) को पुलिस महानिदेशक का कार्यभार सौंपा गया है। आदेश के अनुसार जुनेजा अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, नक्सल ऑपेरशन/एस.आई.बी. एवं अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, छसबल तथा एस.टी.एफ अतिरिक्त प्रभार के साथ ही पुलिस महानिदेशक का कार्यभार भी देखेंगे।

Join WhatsApp Group Click Here

मुख्यमंत्री से की सौजन्य मुलाकात

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से उनके निवास कार्यालय में नवनियुक्त पुलिस महानिदेशक अशोक जुनेजा ने सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री बघेल ने उन्हें नवीन दायित्व के लिए बधाई और शुभकामनाएं दीं।

Scroll to Top