छत्तीसगढ़ विद्युत संविदा कर्मचारी संघ द्वारा सरकार से तीन मांगो को लेकर किया प्रदर्शन..

शेयर करें...

रायपुर// छत्तीसगढ़ विद्युत संविदा कर्मचारी संघ तीन सूत्रीय मांग को लेकर रायपुर के डंगनिया स्थित विद्युत ऑफिस के समक्ष प्रदर्शन कर रहे है. विद्युतकर्मियों की मांग है कि विद्युत कंपनी में कार्यरत सभी संविदा कर्मियों का नियमितीकरण किया जाए. विद्युत दुर्घटनाओं में दिवंगत हुए संविदा कर्मियों को उचित मुआवजा और उनके स्वजनों को अनुकंपा नियुक्ति दी जाए. विद्युत संविदा कर्मी जो विद्युत दुर्घटनाओं में स्थायी और अस्थायी अपंगता का शिकार हो चुके हैं, उन्हें उचित मुआवजा दिया जाए।

Join WhatsApp Group Click Here

वहीं पूरे प्रदेशभर में विद्युत संविदा के 2500 कर्मी कार्यरत है. अपनी मांगों को लेकर विद्युत संविदा कर्मचारी संघ के प्रियेश साहू ने कहा कि विद्युत विभाग में 2 साल काम करने के बाद संविदा कर्मचारियों का नियमितीकरण किया जाता रहा है लेकिन इस बार हमारा नियमितीकरण नहीं किया जा रहा. काम के दौरान लगभग 20 से 25 लोगों की दुर्घटना से जान जा चुकी है. 60 से 70 लोग घायल भी हो चुके हैं, जो स्थाई रूप से अपंगता का शिकार हो चुके हैं. उन्हें मुआवजा दिया जाए, और सभी संविदा कर्मियों का नियमितीकरण किया जाए।

Scroll to Top