शेयर करें...
बिलासपुर// छत्तीसगढ़ अठोरिया यादव समाज केन्द्र पामगढ़ पंजीयन क्रमांक 1531 का एक दिवसीय महाधिवेशन ग्राम झलमला में संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम में वार्षिक आय-व्यय का ब्यौरा, सामाजिक संविधान में संशोधन, नवीन कार्यकारिणी के मनोनयन किया गया।
उक्त कार्यक्रम में अध्यक्ष सीताराम यादव-पड़रिया, उपाध्यक्ष- लक्ष्मण यादव-सरगांव, कोषाध्यक्ष- मनहरण लाल यादव-पेण्ड्री, सचिव-रमेश यादव पामगढ़, सहसचिव ललित यादव-सरगांव, कार्यकारिणी सदस्य- जवाहर यादव-भैंसो, सदस्य- अर्जुन यादव-रसौटा आम सहमति से मनोनीत हुए। कार्यक्रम की शुरुआत भगवान श्री कृष्ण की पूजा अर्चना से हुई, इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रमेश यदु-सर्व यादव समाज थे।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि रमेश यदु ने कहा कि यादव समाज के लिए किया गया प्रत्येक कार्य किसी भी प्रकार के पुण्य से कम नहीं होता है। आज समाज है तो हम हैं नहीं तो कुछ भी नहीं रहता है, इसलिए सभी सामाजिक बन्धुओं को एकजुट होकर रहना चाहिए और समाज के लोगों की किसी भी प्रकार की समस्या का समाधान हम मिल जुलकर करें तो हमारा समय एवं धन की बचत होगी।
इस अवसर पर संदीप यादव सभापति जिला पंचायत बिलासपुर, गरियाबंद जिला पंचायत की सभापति धनमती यादव, मन्नू यादव अध्यक्ष सर्व यादव समाज मस्तूरी क्षेत्र, सुनीता यादव प्रदेश अध्यक्ष सर्वयादव समाज महिला प्रकोष्ठ, ममता यादव यादव, दुर्गा यादव-प्रदेश महासचिव सर्वयादव समाज महिला प्रकोष्ठ बिलासपुर, सर्वयादव समाज के जिलाध्यक्ष रामचंद्र यादव, अठोरिया यादव समाज के सरक्षक गणेशराम यादव, खोलबहरा यादव, लक्ष्मण यादव, बहादुर यादव, रामविलास यादव, संयोजक- गयाराम यादव, सुरितराम यादव, गनपत यादव, मनहरण यादव, उपाध्यक्ष (कनिष्ठ) जोधन यादव, प्रमोद यादव, राजेश यादव, महासचिव-किशनलाल यादव, पूर्व कोषाध्यक्ष- भागवत यादव, रुपेश यादव, संगठन सचिव – भरत लाल यादव, कृष्णकुमार यादव, रुपेश यादव, उत्तरा कुमार यादव, अर्जुन लाल यादव, अशोक कुमार यादव, संयुक्त सचिव रामफल यादव, कमल कुमार, मुरारीलाल यादव, सलाहकार- रामचंद्र यादव, ईतवारी यादव, पंचूराम यादव, जगमोहन यादव, प्रवक्ता तेरस यादव, ललित यादव अंकेक्षण अशोक यादव, राजालाल यादव, महेन्द्र यादव, शगुन यादव, भुरुवा यादव, गोवर्धन यादव, शिवकुमार यादव, ग्वाला यादव, विमल यादव, कमल यादव, ऋषि यादव, प्रभात यादव, राजकुमार यादव, देवीराम यादव, रमेश यादव, गोपेश्वर यादव, महावीर यादव, जनकराम यादव, दिनेश यादव, महावीर यादव, नान्हू यादव, बाला यादव, सखाराम यादव, परसराम यादव, शत्रुहन यादव, हरेमुरारी यादव, लखेश्वर प्रसाद यादव, बद्री यादव, राधेश्याम यादव, बसन्त यादव, भोजराम यादव, मारखण्डे यादव, राजेश यादव, भोला यादव, आदित्य यादव सहित यादव समाज के सदस्य एवं पदाधिकारी उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन तेरस यादव एवं ललित यादव ने संयुक्त रूप से किया। आभार प्रदर्शन अशोक यादव ने किया।



