चकरभाटा पुलिस की अवैध शराब की बिक्री व पिलाने वालों के विरुद्ध लगातार कार्यवाही

शेयर करें...

चकरभाटा //इसी तारतम्य में थाना चकरभाटा पुलिस टीम बनाकर थाना क्षेत्र अंतर्गत ऐसे स्थान जहां पर अवैध शराब की बिक्री तथा पिलाने की सूचना मिली है उन स्थानों में रेड कार्यवाही किया गया। मुखबिर की सूचना के अनुसार रामेश्वर दिवाकर बिक्री करने के उद्देश्य से 35 पाव देशी प्लेन शराब ले जाते हुऐ मिला जिसे चकरभाठा ओवर ब्रिज के निचे पकड़ा गया है । उक्त व्यक्ती को शराब बिक्री करने व पिलाने संबंधी दस्तावेज प्रस्तुत करने कहते हुए पर्याप्त समय दिया गया किंतु आरोपी द्वारा किसी भी प्रकार का अनुज्ञप्ति प्रस्तुत नहीं किया गया। आरोपी के विरुद्ध आबकारी एक्ट के अंर्तगत कार्यवाही करते हुऐ गिरफ्तार किया गया है। कार्यवाही में थाना प्रभारी मनोज नायक, प्रधान आरक्षक आतीश पारीक, आरक्षक सतीश यादव, हरीश यादव, रवि ध्रुव का योगदान रहा

Join WhatsApp Group Click Here

नाम आरोपी – रामेश्वर दिवाकर पिता चंदराम दिवाकर 34 वर्ष निवासी वार्ड नंबर 5 अचानकपुर थाना चकरभाठा

जप्ती – मोपेड क्रमांक CG10AU9374, देसी मदिरा प्लेन 6.3बल्क लीटर कीमती लगभग ₹32800

Scroll to Top