घर में घुसकर महिला से छेड़छाड़, महिला के घर के बाहर बैठकर शराब पिया, फिर अंदर घुसकर धमकाने भी लगे, 4 गिरफ्तार..

शेयर करें...

रायगढ़// रायगढ़ जिले में कुछ युवक घर के अंदर घुसकर ही महिला से छेड़छाड़ करने लगे। इन युवकों ने मोहल्ले में ही रहने वाली महिला से पहले छेड़छाड़ की। छेड़छाड़ के पहले बदमाशों ने पहले महिला के घर के बाहर की बैठकर शराब पिया था। फिर महिला के घर के अंदर घुस गए थे। विरोध करने पर आरोपियों ने महिला को मारपीट करने की धमकी देने लगे। शिकायत के बाद पुलिस ने अब 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामला जूटमिल चौकी क्षेत्र का है।

Join WhatsApp Group Click Here

पीड़ित महिला ने इस मामले में 04 नवंबर को चौकी में शिकायत की थी वह बुधवार रात को वह घर पर अकेली थी। उसी दौरान रात करीब 9.30 बजे उसके घर के बाहर मोहल्ले में रहने वाले कुमार भट्ट और तीन लड़के शराब पी रहे थे। कुछ देर बाद वह सभी मेन गेट को खोलकर घर के अंदर आ गए और छेड़छाड़ करने लगे।

महिला ने इस बात का विरोध किया तो आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की धमकी दी। इस पर महिला अपने बचाव में चिल्लाने लगी। तब जाकर चारों युवक घर से बाहर निकले। इसके बाद जब महिला का पति घर आया तब उसने पूरी बात अपने पति को बताई। फिर मामले की शिकायत थाने में दर्ज कराई गई। जिसके बाद शुक्रवार को मामले में 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। इस मामले में पुलिस ने कुमार भट्ट (24), सुजीत भट्ट(22), संजु भट्ट (21) और आशीम भट्ट(26) को गिरफ्तार किया गया है। सभी के खिलाफ छेड़छाड़ का मामला दर्ज किया गया था।

Scroll to Top