घरेलू विवाद में पति ने कुल्हाड़ी से पत्नी को उतारा मौत के घाट, आरोपी पति गिरफ्तार..

शेयर करें...

जांजगीर-चांपा/ पति-पत्नी के बीच हुए विवाद के बाद पति ने कुल्हाड़ी से हमला कर पत्नी की हत्या कर दी। आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। मामला जांजगीर-चांपा जिले के शिवरीनारायण थाना क्षेत्र के ग्राम-राहौद का है। मृतका का नाम जमुना बाई बताया जा रहा है।

Join WhatsApp Group Click Here

मिली जानकारी के अनुसार बीती रात पति-पत्नी के बीच हुए विवाद में पति ने घर में रखे कुल्हाड़ी से पत्नी पर हमला कर दिया। महिला की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची। आरोपी लखनलाल यादव को गिरफ्तार कर जांच में जुट गई है।

Scroll to Top