गैंगरेप शिकार युवती ने क्षुब्ध होकर घटना के 2 दिन बाद कर ली थी आत्महत्या, 3 महीने बाद सहेली के खुलासा करने पर पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट, कब्र खोदकर निकाला गया शव..

शेयर करें...

कोंडागांव/ जिले में केशकाल के ओड़ागांव में एक युवती के साथ सात लोगों के द्वारा सामूहिक दुष्कर्म करने और इसके बाद युवती के आत्महत्या कर लेने का मामला प्रकाश में आया है। घटना की प्रत्यक्षदर्शी मृतका की सहेली के सामने आने के बाद बुधवार को पुलिस हरकत में आई। पुलिस अफसरों का कहना है कि मामले में नई शिकायतों के बाद युवती के शव को कब्र से निकलवाया गया है। युवती के शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। इसके बाद ही पूरे मामले का खुलासा हो पाएगा। इस मामले पुलिस ने 3 को हिरासत में ले लिया है। घटना की जांच के लिए कोंडागांव एएसपी आनंद साहू के नेतृत्व में एसआईटी टीम का गठन किया गया है।

Join WhatsApp Group Click Here

पीड़िता की सहेली ने दावा किया कि करीब तीन महीने पहले वह और उसकी सहेली कानागांव में आयोजित एक शादी समारोह में शामिल होने एक साथ गए थे। यहां शादी में देर रात तक नाच-गाना चला। इसी दौरान कानागांव और फूंडेर गांव के सात युवकों ने देर रात अचानक ही उसकी सहेली को शादी वाले घर से उठा लिया और उसे जंगल की ओर ले गए। इसके बाद सहेली के साथ दुष्कर्म किया गया। सहेली ने दावा किया कि वहां से लौटने के बाद उसकी सहेली ने उसके साथ हुई घटना की जानकारी उसे दी। उसने कहा कि अनाचार करने वाले युवकों ने घटना की जानकारी किसी को भी देने पर हत्या करने की धमकी दी थी।

घटना के बाद यह बात पूरे शादी घर में फैल गई थी। तनाव में आकर 2 दिन बाद पीड़ित युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक युवती के चाचा ने बताया कि परिवार के सभी सदस्य खेत मे काम कर रहे थे तथा उक्त युवती के माता पिता घर मे न होने के कारण वह छोटे बच्चों के साथ घर मे अकेली थी। तभी दोपहर लगभग 2 बजे बच्चों ने खेत आ कर बताया कि दीदी ने फांसी लगा लिया है। जिसके तुरन्त बाद हम लोग घर पहुंचे तथा युवती को नीचे उतारा तब तक वह जीवित थी, तथा उसे अस्पताल लेकर जाने के लिए गाड़ी की व्यवस्था कर रहे थे उससे पहले ही उसने प्राण त्याग दिया। चूंकि युवती के माता-पिता गांव से बाहर थे इसलिए उसका अंतिम संस्कार नही किया गया था, तथा अगले दिन सुबह 11 बजे सबकी उपस्थिति में शव को दफन कर दिया गया। तथा दफनाने के बाद शाम को अंचलापारा के कुछ युवकों द्वारा हमे जानकारी मिली कि मृत युवती के द्वारा कनागांव में कुछ युवकों के द्वारा सामूहिक अनाचार किया गया था।

पिता ने भी किया था आत्महत्या का प्रयास:-

आत्महत्या करने वाली युवती के पिता ने भी गत 4 अक्टूबर को घर में पड़ा कीटनाशक खाकर आत्महत्या का प्रयास किया था। हालांकि परिजनों ने पिता को समय रहते हास्पिटल पहुंचा दिया, जिससे उनकी जान बच गई।


घटना के अगले दिन 5 अक्टूबर को युवती का पिता हाथ में लगे सेलाइन समेत बिना बताए कहीं चला गया है। परिजनों के मुताबिक बिना किसी कारण के पिता द्वारा आत्महत्या के प्रयास के बाद जब परिजनों ने खोजबीन की तो इसकी कड़ी पुत्री की आत्महत्या से जुड़ी मिली जिसके बाद परिजनों ने शिकायत की तब जाकर युवती के शव को निकाला गया।

Scroll to Top