शेयर करें...
रायपुर// छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से एक बड़ी खबर आ रही है। जिसके मुताबिक प्रदेश के गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू अगले 7 दिन के लिए आइसोलेशन में चले गए हैं। दरअसल उनके कुछ सुरक्षाकर्मी व वाहन चालक कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। एहतियातन गृह मंत्री ने भी खुद को आइसोलट करने का निर्णय लिया है।
Join WhatsApp Group
Click Here
गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू ने खुद ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि मेरे कार्यालय के कुछ सुरक्षाकर्मी व वाहन चालक कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। एहतियात के तौर पे अगले 7 दिनों के लिए मैं आइसोलेशन में रहूंगा। आप सभी से आग्रह है कि इस वैश्विक महामारी के संकट के समय सावधानी बरतें, अपना और अपनों का ख्याल रखें।



