गांव, गली-मोहल्लों में झंडा फहराने की तैयारी

शेयर करें...

हर घर तिरंगा अभियान के प्रति लोगों को जागरूक करेगी भाजपा

Join WhatsApp Group Click Here

बिल्हा // देशभर में प्रधानमंत्री के आव्हान पर हर घर तिरंगा अभियान चलाया जा रहा है. छत्तीसगढ़ में और सभी जिलों में भी इसकी तैयारी जोरों पर है. हर गांव, गली-मोहल्ले में तिरंगा फहराने की तैयारी शुरू हो गई है. भाजपा मंडल अध्यक्ष बिल्हा सोमेश तिवारी और भाजपा के वरिष्ठ नेता ने बताया कि केंद्र सरकार पोस्ट ऑफिस के माध्यम से झंडे भेजवा रही है. हम प्रदेश के सभी जिला कार्यालयों में झंडे उपलब्ध करवाएंगे उन्होंने सभी समाजों से भी इस अभियान का हिस्सा बनने की अपील ही है. आजादी के 75 वर्ष पूरे हो रहे हैं. जिन्होंने आजादी की लड़ाई को नहीं देखा, लड़ाई में त्याग, तपस्या, बलिदान करने वालों को नहीं देखा, कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक जितने महापुरुष रहे हैं जिन्होंने लड़ाई लड़ी है, जो फांसी के फंदे पर लटके, ऐसे सभी लोगों को याद करने के लिए प्रधानमंत्री ने हर घर तिरंगा अभियान के तहत देश के 125 करोड़ लोगो से तिरंगा फहराने का आग्रह किया है. इससे लोगों में राष्ट्रीयता की भावना पैदा होगी. इस उद्देश्य से अभियान चलाया जा रहा है। वही कार्यक्रम में बृजभूषण वर्मा. सोमेश तिवारी.वंदना जेन्ड्रे अशोक कौशिक. कोमल ठाकुर.रामकुमार कौशिक.घनश्याम कैशिक.सुरेन्द्र कुमार. कृष्णा चंद महापात्र.उमाशंकर कश्यप. .कामता जोशी. कमल किशोर मरावी . डां लक्षण यादव. राजेन्द्र डहरिया. परमेश्वर राजपूत. ललित कुमार बघेल।नरेश जायसवाल.संतोष साहू.कन्हैया लाल साहू.रामावतार.किशोर रात्रे और पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित थे

Scroll to Top