खड़े ट्रक से जा टकराई सूमो, मौके पर हुई 4 लोगों की मौत, 5 की हालत गंभीर..

शेयर करें...

महासमुंद/ महासमुंद में रविवार को बड़ा हादसा हो गया. खड़े ट्रक से टकराने से सूमो में सवार 4 लोगों की मौत हो गई, जबकि 5 की हालत गंभीर बताई जा रही है. घायलों को अस्पताल में दाखिल कराया गया है.

Join WhatsApp Group Click Here

बताया जा रहा है सूमो सवार सभी लोग पश्चिम बंगाल से महाराष्ट्र लौट रहे थे. तभी एनएच 53 पर ग्राम टेका के पास सूमो खड़े ट्रक से जा टकरा गई. घायलों के मुताबिक ड्राइवर को नींद की झपकी आ गई जिससे सूमो खड़े ट्रक से भीड़ गई.

Scroll to Top