शेयर करें...
रायगढ़// घरघोड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम बस्तीपाली में खेत पर लगे बोर पाइप में पत्थर डालने की बात पर दो लोगों के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते एक व्यक्ति ने दूसरे व्यक्ति के सिर पर टांगा से हमला कर दिया। घायल हुए व्यक्ति को उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया था जिसने आज दम तोड़ दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर रिमांड पर भेज दी है।
मिली जानकारी के अनुसार ग्राम बस्तीपाली में समुंदर लाल राठिया (42 वर्ष) और तेल सिंह राठिया (45 वर्ष) का खेत एक ही जगह अगल-बगल में है। तेल सिंह अपने खेत में बोर लगाया है जिसके बोर पाईप में कोई पत्थर डाल दिया था। इसी बात को लेकर कल दोपहर दोनो के बीच विवाद हो गया। अश्लील गाली गलौज के बाद विवाद इतना बढ़ा कि तेल सिंह ने कुल्हाड़ी से सर में वार कर दिया जिससे समुंदर लाल राठिया को गंभीर चोट आई थी। जिसकी उपचार के दौरान आज मौत हो गई।
घटना के संबंध में समुंदर लाल राठिया के भतीजे नरेश राठिया के रिपोर्ट पर धारा 294, 506(B),307 के तहत मामला दर्ज कर आरोपी तेल सिंह राठिया पिता स्व. गणेश राठिया उम्र 45 वर्ष निवासी बस्तीपाली थाना घरघोड़ा को हिरासत में लेकर थाना लाया गया। घायल की मौत होने की सूचना पर प्रकरण धारा में 302 जोड़ कर आरोपी को गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया।

