खूबसूरत दिखने की चाहत में महिला ने लुटाए लाखो, पुलिस ने मामला किया दर्ज, जानिए क्या है पूरा मामला..

शेयर करें...

रायपुर/ राजधानी रायपुर की एक महिला को खूबसूरत दिखने की चाहत बेहद महंगी पड़ गई महिला ने इस चक्कर में सात लाख से भी अधिक रुपए गवा बैठे. बता दें कि ये मामला श्रीनगर खमतराई का है. जहां की रहने वाली महिला को एक विदेशी डॉक्टर का फेसबुक पर फ्रेंडशिप रिक्वेस्ट आया. और बातचीत के बाद उसे विश्वास में लेते हुए महिला के चेहरे पर दाग हटाने की बात की. वहीं आरोपी ने कुछ गिफ्ट और पैसे भेजने की बात कही.
 
इतना ही नहीं अलग-अलग नंबर से कॉल कर दिल्ली एयरपोर्ट पर पार्सल आ जाने पर कस्टम चार्ज, क्लीयरेंस चार्ज,इनकम टैक्स ल,मनी कन्वर्जन चार्ज आदि के नाम पर महिला से कुल साढ़े सात लाख रुपयों की धोखाधड़ी की गई. महिला ने पूरे मामले की शिकायत पुलिस में की जिसके बाद खमतराई थाना पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ IPC की धारा 420 के तहत धोखाधड़ी का अपराध दर्ज कर लिया है।

Join WhatsApp Group Click Here
Scroll to Top