खरीफ विपणन वर्ष 2021-22 हेतु समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का कार्य 01 दिसम्बर से, नियुक्त नोडल अधिकारियों को निरीक्षण प्रतिवेदन भेजने के निर्देश..

शेयर करें...

मुंगेली// कलेक्टर अजीत वसंत ने आज बताया कि राज्य शासन के दिशा-निर्देशों के अनुरूप खरीफ विपणन वर्ष 2021-22 हेतु किसानों से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का कार्य 01 दिसम्बर से किया जाएगा। इसके पूर्व कलेक्टर वसंत ने धान खरीदी कार्य प्रारंभ होने के पूर्व ही सभी प्रकार की आवश्यक तैयारियों को पूरा करने के निर्देश दिये। इस संबंध में उन्होने नियुक्त नोडल अधिकारियों को निरीक्षण प्रतिवेदन जिला कलेक्टर कार्यालय को उपलब्ध कराने के निर्देश दिये है।

Join WhatsApp Group Click Here

कलेक्टर वसंत ने धान खरीदी हेतु निरीक्षण प्रतिवेदन में धान उपार्जन केंद्र हेतु स्थल चयन एवं साफ सफाई, फेसिंग, विद्युत व्यवस्था, कम्प्यूटर सेट, प्रिंटर, यू.पी.एस., जनरेटर , इंटरनेट कनेक्शन की उपलब्धता, आद्रतामापी यंत्र, तौल हेतु कुल कांटा बांट, उपार्जन केन्द्र में कांटा बांट, कांटा बांट का नाम-तौल विभाग से सत्यापन, नये बारदाने, पीडीएस बारदाना और पुराने बारदाने की उपलब्धता, नए बारदानों में लगाये जाने वाले स्टेनसिल, रंग एवं सुतली, उपार्जन केन्द्र में डाटा एन्ट्री ऑपरेटर, उपार्जन केन्द्रों में पर्याप्त संख्या में कर्मचारी की उपलब्धता, पर्याप्त संख्या में हमालों की व्यवस्था, फड़ में भण्डारण हेतु उपलब्ध रकबा (हेक्टेयर में), खरीदी केन्द्र की बफर मिमिट की मात्रा, उपलब्ध चबूतरों की संख्या, तारपोलिन (प्लास्टिक) की कुल आवश्कता, तारपोलिन (प्लास्टिक) की उपार्जन केन्द्र में उपलब्धता, डनेज की व्यवस्था, किसान पंजीयन की स्थिति, निकटतम संग्रहण केन्द्र का नाम एवं दूरी, प्राथमिक उपचार पेटी की व्यवस्था, पीने के पानी की व्यवस्था, समर्थन मूल्य के प्रदर्शन हेतु बेनर पोस्टर , औसत अच्छी किरम (एफ.ए.क्यू.) स्पेसीफिकेशन का प्रदर्शन (दीवार लेखन), औसत अच्छी किरम का सेम्पल प्रदर्शन, निगरानी समिति की गठन, धान सुरक्षा एवं भण्डारण व्यय हेतु प्राप्त अग्रिम राशि, खरीदी केन्द्र में एप्रोच रोड की स्थिति और खरीदी केन्द्र की समतलीकरण आदि के संबंध में जाॅच प्रतिवेदन भेजने के लिए नियुक्त नोडल अधिकारियों को निर्देश दिये है।

Scroll to Top