शेयर करें...
कोरबा// बारिश का मौसम आते ही सड़कों की हाल बेहाल होने लगती है, कहीं गड्ढे पर सड़क तो कहीं सड़क पर गड्ढे नजर आने लगती है ऐसे में लोगो का आक्रोश वाजिब है। इस परिस्थिति में अपने आक्रोश का प्रदर्शन लोग सोशल मीडिया में वीडियो/फ़ोटो के माध्यम से करते है। पर जब आक्रोश जताने के तरीका अनोखा हो तो न चाहते हुए भी यूज़र्स की नजर इन वीडिओज़ पर पड़ती है। ऐसा ही एक मामला कोरबा जिले में देखने को मिली है जो वर्तमान में सोशल मीडिया में खूब छाया हुआ है।
मिली जानकारी के अनुसार कोरबा में खराब सड़क को लेकर अनोखा प्रदर्शन किया जा रहा है जिसमे हाथ में बैनर पोस्टर लिए माइक थामे, ढोल नगाड़ों के साथ नारे लगाए जा रहे हैं। वही फेसबुक पर टैग लाइन लिखी हुई है लोगों ने सस्ते में अपने अधिकार बेंच दिए और अब उसकी सजा भुगत रहे हैं। देखिए आप भी एक अनोखा प्रदर्शन का वीडियो…
आपको बता दें कि विशाल केलकर कोरबा जिले के समाजसेवी है जो समय समय पर क्षेत्र की जनता के समस्याओ को लेकर आवाज उठाने का काम करते है। वही कोरबा-दर्री मुख्य मार्ग की स्थिति बहुत ही खराब हो गई है जिसे लेकर इनके द्वारा लंबे समय से आंदोलन और प्रदर्शन किया जा रहा है। बावजूद इसके इन सड़कों का जीणोद्धार अबतक नही हो पाया है। वहीं इस बार इन्होंने प्रदर्शन का अनोखा रास्ता चुना है जो सोशल मीडिया में काफी वायरल हो रहा है। अब देखना होगा कि शासन प्रशासन इस खराब सड़क को ठीक करने की दिशा में कब ठोस कदम उठाती है।



