शेयर करें...
रायपुर/ कोवैक्सीन को लेकर स्वास्थ्य मंत्री TS सिंहदेव ने ट्वीट कर जानकारी दी है कि सरकार कोवैक्सीन की अनुमति देने पर विचार कर रही है, जिसके बाद जो कोवैक्सीन का टीका लगवाना चाहते हैं वे लगा सकेंगे।
Join WhatsApp Group
Click Here
सिंहदेव ने बताया कि कोवैक्सीन के टीके मेडिकल कॉलेज और जिला अस्पताल में लगेंगे, साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि यदि वे टीका के लिए योग्य होते हैं तो कोवैक्सीन का टीका लगवाएंगे, और कोवैक्सीन की अपनी पहली खुराक लेने जाएंगे।

बता दें कि इसके पहले भी स्वास्थ्यमंत्री टीएस सिंहदेव ने कहा था कि कोवैक्सीन के तीसरे चरण का ट्रायल का परिणाम आने के बाद ही वे राज्य में कोवैक्सीन लगाने की अनुमति देगें, इस मामले को लेकर विपक्षी दल भाजपा और सत्ता पक्ष कांग्रेस में खूब बयानबाजी भी हुई थी।



You must be logged in to post a comment.