कोरोना सस्पेक्टेड मरीज ने अस्पताल की पहली मंजिल से कूदकर दी जान, कुछ दिन पहले अचानक तबियत बिगड़ने के बाद कराया गया था अस्पताल दाखिल..

शेयर करें...

दुर्ग/ कोरोना सस्पेक्टेड मरीज की अस्पताल की पहली मंजिल से कूदकर आत्महत्या करने की खबर आ रही है. मृतक युवक का नाम ईश्वर विश्वकर्मा (43 वर्ष) था, जो पेंड्री धमधा का रहने वाला था।

Join WhatsApp Group Click Here

जानकारी के मुताबिक घटना बुधवार की रात 12 से 1 बजे के बीच की है। मृतक ईश्वर विश्वकर्मा की कुछ दिनों पहले ही अचानक तबीयत खराब हो गयी थी, जिसे गंभीर अवस्था में 11 अप्रैल को सुविधा अस्पताल जामुल में भर्ती कराया गया था। यहां पर मृतक का कोरोना टेस्ट भी कराया गया था। बुधवार की रात बारह से एक बजे के बीच ईश्वर ने अस्पताल की पहली मंजिल से कूदकर खुदकुशी कर ली।

घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर जामुल थाना प्रभारी विशाल सोन पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। हालांकि अभी ये पता नहीं चल पाया हैं कि मृतक ने ऐसा आत्मघाती कदम क्यों उठाया होगा। फिलाहला पुलिस इस पूरे मामले की जांच में जुट गयी है।

Scroll to Top