शेयर करें...
रायगढ़/ कोरोना महामारी के कारण पुरे देश मे स्कूल अनिश्चित काल के लिए बंद है ऐसे मे विपरीत परिस्थितिवो मे बच्चों को सुरक्षित पढ़ाई से जोड़े रखने के लिए स्कूल शिक्षा विभाग “पढ़ाई तुहर दुवार” योजना ले कर आयी है। इस योजना मे बच्चों को ऑनलाइन क्लास के माध्यम से सुरक्षित अपने घरों मे रहते हुए पढ़ाई से जोड़ना है।
इसी कड़ी मे रायगढ़ जिले के पुसौर -ब्लॉक के शास. प्राथ. शाला परसापली संकुल -बाराडोली मे सहायक शिक्षक पद पर पदस्थ विजेंद्र चौहान एवं शास. प्राथ. आश्रम शाला -मचिदा, संकुल -पुसौर मे सहायक शिक्षक पदस्थ धीरा चौहान ने तमाम चुनौतीयों और विजेंद्र चौहान को कोरोना संक्रमण हो जाने के बाद भी नियमित ऑनलाइन क्लास लेना जारी रखा। इनके इन्ही प्रयास का नतीजा है की विजेंद्र चौहान के 106 वर्चुवल ऑनलाइन क्लास मे करीब 1410 बच्चे एवं धीरज चौहान के 97 वर्चुवल ऑनलाइन क्लास मे 710 बच्चे जुड़ कर ऑनलाइन कक्षा का लाभ प्राप्त कर चुके है।
शिक्षक दम्पति ने बताया की उनके ऑनलाइन क्लास मे अन्य स्कूल के बच्चे भी अन्य ब्लॉक से जुड़ते है। इसी दौरान शिक्षक विजेंद्र चौहान को कोरोना संक्रमण हो गया और वे दिनांक 08/10/2020 से 24/10/2020 तक होम आइसोलेसन मे रहे लेकिन इस दौरान भी वो नियमित ऑनलाइन क्लास लेते रहे। इसी कारण बच्चों का नियमित ऑनलाइन पढ़ाई जारी रही है। विजेंद्र चौहान ने बताया की और भी बच्चों को उनके ऑनलाइन कक्षा मे जोड़ना उनका लक्ष्य होगा जिससे बच्चे एक सुरक्षित पढाई से लाभ ले सके।


